हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महिला मंडल नोगली ने रंगो का उत्सव होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस :-

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महिला मंडल नोगली ने रंगो का उत्सव होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस :-

रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर के तहत नोगली में होली के पर्व और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मंडल की महिलाओं ने दुर्गा माता मंदिर नोगली में इकट्ठा हुई। महिला मंडल की सभी महिलाओं ने दुर्गा माता का आशीर्वाद लिया। उसके उपरांत महिलाओं ने आपस में एक दूसरे को रंग लगाकर प्रेम सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया। महिला मंडल की महिलाओं ने चाय और पकौड़े का भी प्रबंध किया था।उन्होंने चाय और पकौड़े का भी स्वाद चखा। इस मौके पर डॉ आरती सूद भी उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है,जिसमें महिलाएं नहीं है। महिलाएं इसी प्रकार हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित रखें और साथ ही आगे बढ़ती रहें। आखिर में सभी महिलाओं ने एक साथ नाटी लगाकर एकता और प्रेम का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.