धार गोरा 12वीं कक्षा की छात्रा दिव्या का चयन राजकीय छात्रावास बिलासपुर एथलिट में हुआ

धार गोरा 12वीं कक्षा की छात्रा दिव्या का चयन राजकीय छात्रावास बिलासपुर एथलिट में हुआ


रामपुर बुशहर। रामपुर बुशहर के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार गोरा 12वीं कक्षा की छात्रा दिव्या का चयन राजकीय छात्रावास बिलासपुर के लिए धावक में हुआ है। ज्ञात रहे कि इससे पहले यह छात्रा दो वार राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल चुकी है l विद्यालय की छात्रा दिव्या डोगरा ने बताया कि मेरा चयन राजकीय छात्रावास एथलिट बिलासपुर के लिए हुआ है। इससे पहले कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक स्टेट लेवल पर खेलों में भाग लिया है। छात्रा ने इसका श्रेय अपने पिता व पाठशाला के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ,शारीरिक शिक्षक एवं अन्य अध्यापकों को दिया है l
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के लिए बहुत ही अच्छा शुभ समाचार है। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय की छात्रा दिव्या का चयन स्टेट हॉस्टल बिलासपुर के लिए हुआ है। विद्यालय में छात्रा के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा ने शुरू से ही नेशनल व स्टेट लेवल पर खेलों में हमेशा इस छात्रा का स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि यह छात्रा खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी मेधावी रही है। यह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए अत्यंत सौभाग्य है। छात्रा ने अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्रा दिव्या के लिए भविष्य में अपने प्रदेश और देश का नाम और गर्व से ऊंचा करने की कामना भी की। उन्होंने अपने विद्यालय के पूरे स्टाफ और क्षेत्र वासियों की तरफ से छात्रा को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *