रामपुर के जंगलों में लग रही आग, फैल रहा प्रदूषण

रामपुर के जंगलों में लग रही आग, फैल रहा प्रदूषण

रामपुर बुशहर /द सुप्रभात ब्यूरो

आजकल रामपुर के आसपास जंगलों में आग फैलने का क्रम तेजी से जारी हो रहा है। जिससे लाखों की वन संपदा स्वाह हो रही है। बताते चलें कि रामपुर के हेलीपैड के समीप जंगल में आग फैली है । रामपुर वन विभाग द्वारा अभी तक आग बुझाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। जंगल में लगी आग के धुएं से वातावरण दूषित हो रहा है। वहीं लोगों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग की ओर से वनों में लग रही आग के प्रति जागरूकता एवं आग पर काबू पाने के कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं और न ही आग लगाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। ऐसे में शरारती तत्व धड़ले से जंगलों को स्वाह कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग पौधारोपण के दौरान हुए कथित गड़बड़ियों को छुपाने के लिए जानबूझकर जंगलों में आग बुझाने में रुचि नही दिखा रहा है, ताकि पौधारोपण की गड़बड़ी वाले सबूतों को आग मिटा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *