खेलो भारत गतिविधि

3 फरवरी 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई एवं खेलो भारत गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत समापन आज सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में श्री नवकरण बोरिस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि श्री नील कमल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार, जिला प्रमुख अमर देष्टा, जिला संयोजक रवि वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन, इकाई अध्यक्ष आदित्य, इकाई सह-सचिव यशवंत सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तनु ड्राइविंग स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹71,000 की नकद राशि एवं ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि बुशहर ई-स्टेट की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए ₹31,000 की नकद राशि एवं ट्रॉफी जीती।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में बुशहर ई-स्टेट के पृथ्वी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (₹500 व ट्रॉफी), तनु ड्राइविंग स्कूल के आदिल वानी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (₹500 व ट्रॉफी), रोनु को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर (₹500 व ट्रॉफी) तथा मोमिन को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (₹1,100 व ट्रॉफी) घोषित किया गया।
समापन अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करते हुए युवाओं से खेल, अनुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *