रामपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन


रामपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन
रामपुर बुशहर, 31 जनवरी 2026 —
रामपुर विकास खण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों (ग्राम पंचायत सनारसा एवं गोपालपुर को छोड़कर) की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह अंतिम प्रकाशन हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 21(1) के अंतर्गत प्रारूप-15 में अधिसूचना के तहत किया गया है।
खण्ड विकास अधिकारी रामपुर राजेन्द्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूचियाँ आम जनता के अवलोकन हेतु संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों तथा विकास खण्ड कार्यालय रामपुर में उपलब्ध हैं, ताकि आमजन मतदाता सूचियों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सके।
उन्होंने बताया कि संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उक्त सूचना को ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड सहित ग्राम सभा क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुँच सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *