खनेरी में पीएम राहत योजना की दी जानकारी।

खनेरी में पीएम राहत योजना की दी जानकारी।

शिमला जिले में 27 लोग हुए लाभान्वित।

रामपुर शहर, 1 अगस्त,
महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिषद खनेरी में आज शनिवार को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री राहत योजना की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डीआर एमएन दीक्षित शर्मा ने सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले पीड़ितों को दी जाने वाली कैशलेस उपचार की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इस योजना के तहत डेढ़ लाख तक की कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यह सुविधा दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक मिलती है। ऐसी योजना में सामान्य मामलों में 24 घंटे तक तथा गंभीर मामलों में 48 घंटे तक उपचार सुविधा उपलब्ध है। यह योजना सभी सड़क दुर्घटनाओं में मिलती है। कैशलेस उपचार में पीड़ित को दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर पैनल अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है, पीएम राहत योजना में तकनीक आधारित प्रणाली का उपयोग किया गया है दुर्घटना रिपोर्टिंग से लेकर अंतिम भुगतान तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस की जाती है। इस योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को गोल्डन आवर्स के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए इनाम की व्यवस्था भी है।
दीक्षित शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेश में सन 2026 वर्ष में कुल 346 प्रभावित लोगों को लाभान्वित किया गया। शिमला जिले में 27 पात्र लोगों को इस योजना का लाभ मिला है। इस योजना में सबसे उत्कृष्ट कार्य मंडी जिला में हुआ है जहां पर सन 2026 वर्ष में अभी तक 147 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।
इस मौके पर महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी के एम एस डॉक्टर रोशन लाल कोंडल ने इस प्रकार की जानकारी देने के लिए दीक्षित शर्मा का आभार जताया। इस मौके पर अस्पताल के डॉक्टररो के अलावा अन्य मेडिकल स्टाफ, प्रशिक्षु प्रशिक्षु नर्सिंग छात्राएं भी मौजूद रही। पुलिस विभाग की ओर से एएसआई जानकराज ने भी सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *