27 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद कांता ठाकुर आयुर्वेदिक विभाग से सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाईउपशीर्षक:

27 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद कांता ठाकुर आयुर्वेदिक विभाग से सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
उपशीर्षक:
रामपुर आयुर्वेदिक विभाग ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित, अधिकारियों व कर्मचारियों ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
रामपुर बुशहर
हिमाचल प्रदेश आयुर्वेदिक विभाग में लगभग 27 वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ सेवाएं देने के उपरांत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य कर्मचारी श्रीमती कांता ठाकुर शुक्रबार को सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर आज प्रदेश आयुर्वेदिक विभाग के रामपुर ब्लॉक की ओर से उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
श्रीमती कांता ठाकुर ने 23 जुलाई 1999 को आयुर्वेदिक विभाग में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य करते हुए मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कर्तव्यनिष्ठ, सरल एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के कारण विभाग में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त रहा। कांता ठाकुर रामपुर क्षेत्र के आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी दत्तनगर से शुक्रबार को सेवा निवृत हुई है। लोगों ने भी उनके मृदु स्वभाव व उत्कृष्ट सेवा भाव के लिए उनकी सराहना की।
इस अवसर पर मंडलिय चिकित्सा आयुष अधिकारी रामपुर डॉ. रोहिणी शर्मा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्रीमती कांता ठाकुर ने अपने पूरे सेवाकाल में पूरी लगन और ईमानदारी के साथ कार्य किया तथा उनके योगदान को विभाग व लोग सदैव याद रखेगा। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
विदाई समारोह में डॉ. सुरेश कटोच , डॉ. कपिल शर्मा सहित आयुर्वेदिक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दत्तनगर मै भी उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
अपने संबोधन में श्रीमती कांता ठाकुर ने विभाग, अधिकारियों एवं सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव तन-मन से मरीजों की सेवा की है और भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर समाज एवं मरीजों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *