स्वागत कार्यक्रम किया आयोजित

झाकड़ी के ग्राम गसों वासियों ने हिमकोफेड अध्यक्ष के स्वागत के लिए किया कार्यक्रम का आयोजन
रामपुर बुशहर। रामपुर के तहत झाकड़ी के ग्राम पंचायत ग्राम गसों वासियों द्वारा गसों में रविवार को हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी के स्वागत अभिनन्दन हेतू कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम गसों वार्ड पंच राम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहें। इस में महिला मंडल गसों एवं महिला मंडल तंगड़ू की महिलाओं सहित उपस्थित पार्टी व स्थानीय जनता द्वारा कौल नेगी का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कौल नेगी ने उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए स्वागत अभिनन्दन के लिए गसों वासियों महिला मंडलों सहित स्थानीय माहिलाओ व पार्टी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित जनता को अवगत कराया।
इस मौके पर उन्होंने स्थानीय गावं की समस्याओं व महिला मंडलों की मांगो को सरकार एवं प्रशाशन के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ऐसा आश्वासन लोगों को दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से हिमकोफेड निदेशक नरेश चौहान, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल रामपुर एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ता रोशन डोगरा,ईश्वर नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिशना भंडारी,महामंत्री भाजयुमो रामपुर केसरी दत्ता,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता पुरषोत्तम सिंह,प्रधान कलेड़ा मझेवटी प्रोमिला मेहता,महिला मोर्चा सदस्या मीना देवी, संतोष देवी वार्डपंच गसों राम सिंह,आशा मेहता पूर्व प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य,महिला मंडल प्रधान गसों मीना देवी,महिला मंडल तंगड़ू प्रधान मनी देवी आदि सहित स्थानीय महिलाएं और लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *