राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने रामपुर में की पत्रकारवार्ता, किया जाएगा बागवानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने रामपुर में की पत्रकारवार्ता, किया जाएगा बागवानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित

रामपुर बुशहर
द सुप्रभात

उप मंडल रामपुर बुशहर में गुरुवार को राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि बागवानों को बीमारी वाले पाधों की आपूर्ति न हो इसके लिए बाह्य राज्यों से आने वाले सेब के पौधों को सील किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर से लगने वाले हिमाचल की सीमा को पठानकोट में ही सील किया जाएगा। यहां पर सेब के पौधों की जांच-पड़ताल की जाएगी, ताकि बागवानों को बीमारी वाले पौधों की आपूर्ति न हो सके। इसके अलावा अवैध रूप से सेब के पौधों की नर्सरी तैयार करने वालों के लोगों पर विभाग को छानबीन करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बागवानों के लिए हिमाचल में सेब के रूट स्टॉक के पौधे तैयार करने के लिए नर्सरी तैयार की जाएगी। इस नर्सरी को शुरू करने के लिए करीब 400 बीघा स्थान का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश की एक फर्म ने हिमाचल में सेब के पौधों को तैयार करने के लिए आवदेन किया है। इस फर्म के माध्यम से तैयार सेब के पौधे बागवानों को सस्ते दामों में दिए जाएंगे। बागवानी मंत्री ने बताया कि इससे पुर्व बागवानों को विदेशों से आयात सेब के रूट स्टॉक को तैयार करने व प्रयोगशाला में 1 से 2 वर्ष का समय लग जाता है। इस दौरान 60 प्रतिशत से अधिक विदेशों से आयात रूट स्टॉक व अन्य सेब के पौधे नष्ट हो जाते हैं। ऐसे बागवानी विभाग को काफी अधिक नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि बागवानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए बागवानों की मिट्टी परीक्षण के लिए प्रयोगशालाओं को स्थापित किया जाएगा। इसके बाद बागवानों को ग्रॉफटिंग व स्टोन फूटस के पौधे भी निजी नर्सरी में तैयार पौधे कम कीमतों में दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के लोगों को राजस्व विभाग के माध्यम से सुविधाएं देने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दत्तनगर में स्थापित मशरूम सेंटर को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। यहां पर किसानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि बागवान भरपूर लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.