देओ म्हारे बसाहरूआ ” गाकर मास्टर भाविक ने जीता लोगों का दिल

” देओ म्हारे बसाहरूआ ” गाकर मास्टर भाविक ने जीता लोगों का दिल

बीते दिन देवता साहिब दत महाराज बसाहरु का प्रांगण “रोलिंग एक्शन ” की आवाजों से सारा दिन गूंजता रहा l यह अवसर और कुछ नहीं बल्कि हिमाचल के ” किड स्टार ” नन्हें गायक मास्टर भाविक राजा के नव निर्मित पहाड़ी भजन ” देओ म्हारे बसाहरूआ ” की शूटिंग का था l कैपसन सुर-ताल म्यूजिक के बैनर तले बने इस भजन का निर्माण डॉक्टर कपिल शर्मा द्वारा किया गया है l इसका संगीत पंडित अमित गंगेश्वर शर्मा तथा कैलाश केसीपी ने दिया है तथा हनी द्वारा वीडियो डायरेक्ट किया गया l देव राज जेल्टा द्वारा इस पूरी शूटिंग का ” इवेंट मैनेजमेंट ” किया गया l
मास्टर भाविक द्वारा गाए गए इस भजन को लोगों ने शूटिंग के दौरान ही इतना पसंद किया कि लोग इस नन्हें कलाकार के साथ एक एक करके सेल्फी लेते नजर आए l डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि पहाड़ी भजनों की शृंखला में भाविक का यह दूसरा गीत है, इससे पहले कुमारसैन के आराध्य देवता कोटेश्वर महादेव की स्तुति में भी भाविक का भजन निकल चुका है l डॉक्टर शर्मा ने बताया लोहड़ी के अवसर पर इस भजन का विमोचन कराया जाएगा l
इस अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु अपनी पहाड़ी वेश भूषाओं में शूटिंग में भाग लेने पहुंचे l मुख्य तौर पर महिला मंडल पाटी बसाहरा की प्रधान मीना ठाकुर ने अपने पूरे मंडल समेत इस भजन की शूटिंग में भागीदारी निभायी l अंत में देवता साहिब बसाहरू की तरफ से मोहतमीन शिव सिंह द्वारा मास्टर् भाविक राजा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *