सात दिवसीय छात्र जागरूकता एवं सुविधा कार्यशाला का शुभारंभ
आज 19 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में कॉलेज छात्रवृत्ति समिति द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल संबंधी विद्यार्थी जागरूकता एवं सुविधा कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला का आयोजन 19 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी द्वारा किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिन में छात्रवृति कमेटी के कन्वीनर डॉ गोपी चंद नेगी द्वारा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने तथा आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।
इस कार्यशाला के पहले दिन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वनटाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा किया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR), पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेजों तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक एवं प्रशिक्षित करना है।
इस अवसर पर प्रोफेसर राजेश नेगी एवं डॉक्टर अजेंद्र नेगी कार्यशाला के ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के स्कॉलरशिप कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

