रामपुर में मंदिर चोरी मामले का आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार20 08 2026

रामपुर में मंदिर चोरी मामले का आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार20 08 2026

रामपुर बुशहर: मेन बाजार स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर से नकद राशि चोरी किए जाने की शिकायत के बाद पुलिस थाना सिटी रामपुर में अभियोग संख्या 81/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को हनुमान मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला। इसके साथ ही तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध की पहचान सौरव पुत्र दीप बहादुर, निवासी कुल्लू, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई।
आरोपी घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उसकी तलाश जारी रखी और 20 अगस्त 2026 को लुधियाना से उसे विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से मंदिर चोरी की वारदात को सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में आगामी जांच जारी है।

#

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *