बैठक का आयोजन

द सुप्रभात ब्यूरो

जनता पार्टी मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक मोर्चा के अध्यक्ष अमोलक राम की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओ से बढ़ चढ़ कर चुनावों में कार्य करने का आहवान किया गया। अमोलक राम ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया की आगामी 6 अप्रैल 2024 को रामपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में अनुसूचित जाति महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस सम्मेलन में राज्यसभा सांसद डॉ सिंकदर कुमार उपस्थित रहेगे। महासम्मेलन के आयोजन के साथ ही चुनावी शंखनाद किया जायेगा। मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र से कंगना रनौत को भाजपा प्रत्याशी घोषित करने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर खूंद, पूर्व चेयरमैन वृजलाल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश चौहान, वरिष्ठ नेता लाल चंद, भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा महामंत्री अशोक कुमार और मोर्चा के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.