ननखरी में विकास कार्य राजा वीरभद्र सिंह की देन सतीश वर्मा

रामपुर बुशहर निशांत शर्मा

ननखड़ी क्षेत्र में जो विकास कार्य स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने किए हैं, ँ पत्रकारों को संबोधित करते हुए रामपुर ब्लॉग्स कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस मंत्री सुरेश भारद्वाज के ब्यान का खंडन करती है। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य ननखड़ी क्षेत्र में कांग्रेस ने किए हैं उनको जनता भलीभांति जानती है। क्योंकि क्षेत्र में लगी विकास की एक-एक इंट पर स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का नाम अंकित है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव इसमें नजदीक आ रहा है तो साफ है कि बरसाती मेंढक तेजी से टरटरार्नें लगेंगे। ऐसा ही आजकल रामपुर में चल रहा है भाजपा के नेताओं का रुख अचानक रामपुर की ओर हो चला है और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी एक बार फिर रामपुर की जनता को झुनझुना थमा कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों रुपए सरकार के खजाने से खर्च कर सरकारी कार्यक्रम के बहाने राजनैतिक रोटियां सेकने का असफल प्रयास कर गए। सरकारी मशीनरीयों का इतना अंधाधुंध दुरुपयोग हमने आज तक नहीं देखा। सरकारी कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों,पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों को भीड़ के रूप में इस्तेमाल किया गया और तो और कांग्रेस के समय में निर्मित जिन सड़क मार्गों पर 5 वर्षों से कांग्रेस व स्थानीय लोगों की मांग पर भी बसें नहीं चल पाई। उन्होंने कहा कि भीड़ जुटाने के लिए सरकारी बसें उन सड़कों पर भी चलाई गई। जो सरकार कांग्रेसी सरकार के अधूरे पड़े महत्वपूर्ण कार्यो का उद्घाटन नहीं कर सकती तो इस बात का अंदाजा जनता लगा सकती है।उन्होंने कहते हुए कहा कि उनकी नई घोषणाएं कितनी विश्वासनिया होंगी। हमें मुख्यमंत्री का नाटकीय अंदाज भी पसंद आ गया जिसमें उन्होंने कहा कि रामपुर- रामपुर की जनता उनके दिल में बसती है। उन्हें यह ब्यान हंसी का पात्र तब बनाती है जन रामपुर का आम जनमानस यह पूछा कि रामपुर का ऐतिहासिक व्यापारिक मेला लवी तक पर राजनैतिक द्वेष के चलते रोक लगा दी गई थी।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांग ओपीएस कांग्रेश का मुख्य एजेंडा है। बागबानों एवं प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ बागवानी पर जो महंगाई का डंडा प्रदेश सरकार ने चलाया है। उसका खामियाजा भाजपा प्रदेश में सता गवांकर भुगतेगी और प्रदेश का कोई भी वर्ग सरकार के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस रामपुर विधान सभा क्षेत्र में भारी मतों से अपनी जीत हासिल करेगी और जनता के हित के लिए कार्य करेगी और करती रहेगी।इस प्रेस वार्ता में अध्यक्ष सतीश वर्मा, जसवीर ठाकुर, जगत भंडारी, अनिल शर्मा, रूमाल सिंह मेहता, सुरेंद्र ठाकुर,आत्माराम, नरसिंह देव शर्मा,मनीष चौहान और दीवान जगटू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.