तिरंगाा रैली निकाली

रामपुर बुशहर आईटीबीपी की 19वीं और 43वीं बटालियन ने हर घर तिरंगा मुहिम के तहत तिंरगा रैली निकाली। इसमें स्थानीय प्रशासन, मिशन हरियाली, रक्तदान सोसायटी और बुशहर वोलेंटियर सहित अन्य संस्थाओं ने भी भाग लिया। इस रैली में एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन और एसडीपीओ चन्द्र शेखर कायथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रैली को शुभारंभ पाट बंगला मैदान से किया गया। जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना और हर घर मे तिरंगा झंडा लहराना है। रैली पाट बंगला मैदान से होते हुए राष्ट्रीय राज मार्ग से मुख्य बाजार में पहुंची, जहां स्थानीय व्यापारियों द्वारा भी जवानों का स्वागत किया गया। 19 वी वाहिनी के सेनानी टी. संजीत ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज प्रेम व एकता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य बलिदान का प्रतीक है। इसलिए 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरायें जो कि हमारी राष्ट्र के प्रति भक्ति और एकता को दर्शाता है।
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कहा कि तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए आइटीबीपी, अन्य संस्थाओं व आए कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है तथा कहा कि तिरंगे के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि सभी लोग 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.