रामपुर निरमंड व आनी कराटे एसोसिएशन द्वारा कराटे ग्रेडिंग का हुआ आयोजन,राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा आदित्य :-
संतोष शर्मा-
रामपुर बुशहर। जिला शिमला के उपमंडल रामपुर बुशहर में बुधवार को रामपुर, निरमंड और आनी कराटे एसोसिएशन द्वारा कराटे ग्रेडिंग का आयोजन किया गया। इस ग्रेडिंग में 20 से 25 बच्चों ने भाग लिया और यलो, ग्रीन व ब्राउन बेल्ट के लिए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस ग्रेडिंग को संसाई (शिहान ) पीएस पंबार ने लिया। उधर शिगोकान गोजूरियू कराटे इंडिया के प्रधान महासचिव ने कहा कि विशेषकर यह बात उल्लेखनीय है कि रामपुर से एक बच्चा जिसका नाम आदित्य मान्टा है। दिल्ली में आयोजित होने वाली सब- जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि रामपुर क्षेत्र से यह बच्चा शिगोकान गोजूरियु कराटे की संस्था से दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। उन्हेंने साधुवाद दिया।
इस संस्था के अध्यक्ष डिंपल शहजादा व संस्था के महासचिव राकेश ठाकुर ने आदित्य मान्टा को शुभकामनाएं दी और कामना की कि आदित्य मान्टा दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेगा। उसी के उपरांत रामपुर खनेरी डोजो राकेश ठाकुर ने शिहान पीएस पंवार और सभी अभिभावक लोगों का धन्यवाद किया।इस मौके पर रामपुर, निरमंड और आनी कराटे संस्था के अध्यक्ष डिंपल शहजादा,संसाई रेखा सिंह पवार,प्राची सिंह पंवार, ध्रुव प्रताप सिंह पंवार तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।