प्रदेश अध्यक्ष ने किया रामपुर बुशहर में प्रचार

रामपुर बुशहर l हिमाचल प्रदेश में जब से भाजपा सत्ता में आई है बेरोजगारी व महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।
आज अपने गृह क्षेत्र रामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल के पक्ष में चुनावी जनसभा में बोलते हुऐ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आगे कहा की आज हिमाचल प्रदेश 80,हजार करोड के कर्जे में डूबा है। लेकिन ना तो कभी हिमाचल के मुख्यमंत्री ने केंद्र से आर्थिक मदद मांगी और ना ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो हिमाचल को अपना घर मानते हैं उन्होंने मदद
की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा
ने कहा डबल इंजन की सरकार इंजन रहित साबित हुई है। लोगों ने भाजपा को इस उम्मीद के साथ सत्ता में लाया था कि शायद भाजपा कांग्रेस से कुछ अच्छा कर पाए ,लेकिन अब लोग भाजपा की हकीकत को समझ
गए हैं ,इसलिए अब प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने रामपुर
के लोगों से अपील की की रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल को चौथी बार
चुनकर विधानसभा भेजें और आने वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री बनना तय है।
प्रतिभा सिंह ने कहा हम एकजुट हो कर
चुनाव लड़ रहे है। रामपुर में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याक्षी के अलावा
एक अन्य कांग्रेसी ने भी नामांकन भरा था वो भी अब कांग्रेस के पक्ष में
आ गए है।
फोटो :

Leave a Reply

Your email address will not be published.