सांसद प्रतिभा सिंह, मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने की शिरकत

बशाहरु देवता साहिब के नवनिर्मित शिवालय मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ समापन,

सांसद प्रतिभा सिंह, मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने की शिरकत

रामपुर बुशहर/

उप मंडल रामपुर वुशहर के तहत बसाहरा में देवता साहिब बशाहरु देवता के नवनिर्मित शिवालय मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा मंगलवार को संपन्न हो गई। बताते चलें कि 20 दिसंबर से चले इस कार्यक्रम में विधिवत पूजा अर्चना की गई। गौर होकि बसाहरू देवता के नाम पर ही रामपुर बुशहर नाम पड़ा है। वहीं इस धार्मिक अनुष्ठान में 8 देवी देवताओं ने की शिरकत की। इस अबसर पर हुए धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन मंडी लोकसभा सीट से सांसद प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।इसके अतिरिक्त बसाहरू देवता के अधीन आने वाले क्षेत्र की 1 हजार से अधिक जाईयों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। मंगलबार को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण मझगांव, राईनाग करतोट, लक्ष्मी नारायण मझेवली,रचोली के देवता साहब जाख,छिच्चा कालेश्वर देवठी, गसो काजल देवता, मुनीष महामाई, डंसा देवता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी देवताओं को बसाहरू देवता ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। मंगलवार को शिखा फेर के बाद पूर्णाहुति का कार्यक्रम आयोजित किया गया।आज भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमे सेंकड़ों लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बसाहरू देवता के मोतबीन शिवसिंह ठाकुर ने कहा कि इस शिवालय मंदिर के निर्माण में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत आई है। मंदिर का निर्माण पूरानी शैली में किया गया है। जिसमें लकड़ी का प्रयोग पूरी तरह से किया गया है। इसके अतिरिक्त मंदिर की छत में पत्थरों की स्लेटें लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सात्विक तौर पर सम्पन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.