भाजपा पूर्व प्रत्याशी कॉल नेगी ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

रामपुर बुशहर द सुप्रभात ब्यूरो

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत नरेन व बाहली में अतिवृष्टि एवं भू•स्खलन से हुए भारी नुकसान का मौके पर जाकर भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने जायजा लिया!!

इस प्राकृतिक आपदा से ग्राम पंचायत नरेन एवं बहाली में गावों में लोगों के घरों में दरारे,डंगे,आम रास्तों,सेब बगीचों,फसलों एवं सम्पर्क मार्गो को भारी नुकसान हुआ है,नरेन पंचायत के लगभग 14से 15 घर बिल्कुल क्षतिग्रस्त हों चुके है!!

सरकार एवं प्रशासन से निवेदन है कि पीड़ित परिवारों को त्वरित फ़ौरी राहत व उचित मुआवजा राशि दी जाये और प्रभावितों के पुनर्वास व क्षेत्र में सड़क सहित अन्य मुलभुत सुविधाएं बहाल कर लोगों को शीघ्र अति शीघ्र राहत प्रदान करें!!

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नरेश चौहान जी ,प्रधान ग्राम पंचायत नरैन श्री शिव राम जी,उप प्रधान श्री अविनाश कायथ जी,वार्ड पंच श्री लवली जी, श्री गोविन्द जी ,श्री राजिन्दर जी ,श्री लेखराज जी,श्री वीरू जी ,श्री जिया लाल जी ,श्रीमती चंद्रा भलुनी जी ,श्री जवाहर मेहता जी आदि मौजूद रहें!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *