सात दिवसीय छात्र जागरूकता एवं सुविधा कार्यशाला का समापन 31 08.2026

सात दिवसीय छात्र जागरूकता एवं सुविधा कार्यशाला का समापन
आज 26 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में कॉलेज छात्रवृत्ति समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल संबंधी विद्यार्थी जागरूकता एवं सुविधा कार्यशाला का समापन किया गया। यह कार्यशाला 19 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर अनिल कश्यप द्वारा किया गया। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बंसोटिया, उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी, वरिष्ठ संकाय सदस्यों प्रोफेसर राजेश नेगी, डॉ. प्रताप ठाकुर एवं प्रोफेसर ललित कुमार तथा छात्रवृत्ति समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. योजना ठाकुर द्वारा सात दिवसीय कार्यशाला की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उन्होंने कार्यशाला के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा उन्हें प्रदान किए गए मार्गदर्शन के बारे में जानकारी दी।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR), पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेजों तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बंसोटिया ने छात्रवृत्ति समिति के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साह की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार जागरूक एवं सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्रवृत्ति समिति के संयोजक डॉ. गोपी चंद नेगी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य, उपप्राचार्य, वरिष्ठ संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों तथा विशेष रूप से छात्रवृत्ति समिति के सभी सदस्यों—प्रोफेसर रविंद्र नेगी, प्रोफेसर कमलेश कुमार, डॉ. योजना ठाकुर, प्रोफेसर अनिल कश्यप, प्रोफेसर विकास, प्रोफेसर पुष्पा देवी, प्रोफेसर तरुण शर्मा, प्रोफेसर अमर देवी एवं प्रोफेसर किरण कुमारी—का कार्यशाला को सफल बनाने में उनके सहयोग, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
सात दिवसीय कार्यशाला विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *