जन समस्याएं सुनी


रामपुर बुशहर।

रामपुर बुशहर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने प्रतिभा सिंह को नए साल का प्रतीक बुरांश के फूल भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान नगर परिषद का प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद अध्यक्षा प्रीति कश्यप की अगुवाई में प्रतिभा सिंह से मिला और स्थानीय समस्याओं बारे अवगत कराया।इस मौके पर लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट मजदूर यूनियन इंटक का प्रतिनिधिमंडल भी सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मजदूर नेता बिहारी सेयोगी की अगुवाई में मिला, तथा मजदूरों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होने कहा कि परियोजना प्रबंधन मजदूरों की एकता को सहन नहीं कर पा रहा है और इंटर से संबद्ध मजदूरों के साथ बदले की भावना से कार्य कर उन्हें सस्पेंड किया जा रहा है। जोकि ठीक नहीं है।क्योंकि ट्रेड यूनियन बनाना उनका संवैधानिक अधिकार है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस बारे परियोजना प्रबंधन से बात करेंगी और जो भी उचित होगा वह कदम उठाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने 9 मार्च से शुरू होने वाले फाग मेले पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि फाग मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है जो कि सदियों से इसी प्रांगण में मनाया जाता रहा है और बुशहर के लोगों ने इस पुरातन सभ्यता को संजो कर रखा है। मेले हमारी संस्कृति का प्रतीक हैं। जहां तक बुशहर की जनता का सवाल है। यहां पर मेलों का अपना ही अलग महत्व है और देवी-देवताओं के प्रति महान आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने सभी लोगों को होली और फाग मेले की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.