मासिक बैठक का आयोजन


रामपुर बुशहर। बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक अध्यक्ष सतीश वर्मा की अध्यक्षता में की गई। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को रामपुर बुशहर में सफल बनाने का खास प्लान तैयार किया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह सब एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कर दी है। जिसका मुख्य उद्देश्य देश में पार्टी की मजबूती व देश में आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करते हुए देश में कटरपंथी ताकतों को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज जिस प्रकार लोकतंत्र को कमजोर करने व लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है उसके लिये देश के लोगों को एकजुटता के साथ आगे लाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश मे भारत जोड़ो यात्रा का सफलतापूर्वक पूरा किया है। उसके बाद अब पूरे देश मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता में बैठे आठ साल हो गए है। उन्होंने कहा कि मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी और आज तक 16 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता। पर यह सब हवा हवाई साबित हुआ हैं। लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ जागरूक करने की बहुत आवश्यकता हैं। इसी उद्देश्य से देश मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को शुरू किया जा रहा हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के समन्वयक हरदयाल ठाकुर और राजेश लारजु ने सभा में अभियान के बारे विस्तृत जानकारी साझा की उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे वह पूरी निष्ठा से पूरा करेगे। उन्होंने कहा कि इसमें समाज के सभी वर्गों को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान समन्वयक ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ ही खास दिशा-निर्देश भी दिए हैं। बैठक में शामिल हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए बैठक में उपस्थित सभी ने एक आवाज़ में कहा कि स्थानीय विधायक नंदलाल को प्रदेश सरकार में एक उचित सम्मान व मंत्री पद दिया जाए।इस संदर्भ में कुछ दिन पहले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा की अध्यक्षता में एक डेलीगेशन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला था।उन्होंने यह आश्वासन दिलाया कि आने वाले समय में विधायक नंदलाल को प्रदेश में एक उचित सम्मान मिलेगा । आज बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया कि मेडिकल कॉलेज रामपुर बुशहर, रामपुर बुशहर को जिला बनाना, टिक्कर खमाडी सड़क, सी ए स्टोर की व्यवस्था रामपुर, ननख़री ब्लाक, सर्किट हाउस ननख़री, मिनी सचिवालय ननख़री के विकास को प्राथमिकता के तौर पर सरकार के समक्ष रखा जाएगा । बैठक में उपाध्यक्ष डॉ केदार, बहादुर सिंह भलूनी, राजेंद्र चौहान, महासचिव देश रत्न शर्मा, राजेंद्र श्याम, जिला उपाध्यक्ष डी डी कश्यप, महिला कांग्रेस अध्यक्षा राजकांता, भूप सिंह, काहन चंद, कुलदीप नेगी, राजीव ठाकुर, जसवीर ठाकुर, सतपाल मेहता, विकास ठाकुर, सरोजनी, रंजना चौहान, अश्वनी शर्मा, मनीष चौहान, तरुण कायथ, रत्न दास, सोनू भलूनी, हंस राज, जगत भंडारी, सुरेंद्र ब्युंथली, पवन हुड्डन व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.