पूर्व मुख्यमंत्री ने रामपुर का किया दौरा, मुख्य बाजार में किया जन सभा को संबोधित

पूर्व मुख्यमंत्री ने रामपुर का किया दौरा, मुख्य बाजार में किया जन सभा को संबोधित

रामपुर बुशहर निशांत शर्मा द सुप्रभात
रामपुर बुशहर। शुक्रवार को रामपुर में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर क्षेत्र का दौरा किया। उनके आगमन पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने ढोल नगाड़ों व फूलों की माला से उनका स्वागत किया। इसके उपरांत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पुरोहित मंदिर परिसर मुख्य बाजार रामपुर में जनसभा को संबोधित किया। तत्पश्चात
सुक्खू सरकार द्वारा रामपुर विधानसभा क्षेत्र में निरस्त 10प्रमुख विभिन्न संस्थानों को बहाल करने हेतू भाजपा मंडल रामपुर द्वारा आयोजित जनसमर्थन रैली में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा लिए गए इन विकास विरोधी निर्णयों को लेकर जनता में भारी रोष है।पूर्व जयराम सरकार ने रामपुर एवं ननखड़ी क्षेत्र में लोगों की मांग पर जनहित में विभिन्न संस्थानों को खोला था। लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस ने सतासीन होते ही बदले की भावना से इन संस्थानों को बंद करने का जन विरोधी कार्य किया है।जिससे आज लोगों को भारी दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।सरकार के इस जन विरोधी रवैये को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी ने उनके रामपुर आने पर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए जयराम ठाकुर का हार्दिक स्वागत-अभिनन्दन एवं आभार जताया।जयराम ठाकुर ने सम्बोधन में कहा कि लम्बे अरसे बाद रामपुर आना हुआ और जोरदार स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों में जोश भी है, रोष भी है। लोगों ने रामपुर से प्रत्याशी को दिल खोलकर समर्थन दिया है जिसकी पूरे हिमाचल में चर्चा थी। वहीं रामपुर सबसे चर्चा में रहा, लेकिन करीबी हार दिल को चोट लगी दुख होता है। रामपुर के परिणाम के बारे में उत्सुक था।उन्होंने कहा कि जो कमी रह गई उसको पूरा करेंगे। प्रदेश सरकार ने सबसे पहलें वो संस्थान बंद किए जो हमने रामपुर और प्रदेश की जनता की मांग पर खोलें थे। सब बंद किये, बदले की भावना से काम किया। सरकार का काम विकास को गति देना है। इसी के तहत उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई मुख्यमंत्री रहें, ऐसा काम किसी ने नहीं किया। संस्थान लोगों की मांग पर खोले थे। उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि जो रामपुर की जनता ने माँगा वो हमने दिया,लेकिन कांग्रेस ने वो सबसे छिन लिया। उन्होंने कहा कि ननखड़ी में पीडब्ल्यूडी डिवीज़न खोला और अन्य जो सभी रामपुर में संस्थान खोले पीडब्ल्यूडी मंत्री,विधायक रामपुर और सांसद मंडी सपष्ट करें कि क्या वें सभी खुलने चाहिए?
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने दोनों उपतहसील बंद की।यहाँ के जन प्रतिनिधियों का मौन इन चीजों का समर्थन करना है।
उन्होंने कहा कि सुक्खू की सरकार ने 7महीनों में 1000संस्थान बंद किये। वहीं सराज में भी 50संस्थान बंद किये। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अंतिम महीने में 21डिग्री कॉलेज खोले पर भाजपा ने सभी को चलाया।सब जगह विकास कार्य बंद पड़ने पर हाहाकार मचा है। उन्होंने कहा कि रामपुर की आवाज को विधानसभा में जोरदार तरिके से उठाएंगे। उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया कि कांग्रेस कहती थी कि जयराम ऋण लेते है, लेकिन इस सरकार ने 7महीने मे ही 8हजार करोड़ का ऋण लेकर रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने ने कहा कि इनके पास अपने सीपीएस के लिए पैसे है अपनी सुख सुविधा के लिए पैसा है,लेकिन विकास कार्य के लिए पैसे नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 10गारंटीयो का तो तमाशा बन गया है। जनवरी से आएंगे15सौ रुपए के नाम पर महिलाओ को ठगा गया। युवाओं को 5लाख नौकरी का वादा किया पर लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है।दूध 80रू लीटर लेंगे,गोबर घर में पड़ा है, लेकिन गारंटी गले की फांस बनी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना गारंटी दिए जनता को किये वादे को पूरा किया है।125यूनिट बिजली दी, महिलाओ को आधा किराया,हिमकेयर योजना चलाई ,पानी का बिल माफ, बिना गारंटी लोगों को सुविधा दी।
वहीं कांग्रेस ने हमारी सरकार की सहारा योजना को बंद कर गरीब बेहसारा लाचार अक्षम लोगों को मिलने वाली सुविधा को बंद किया। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था अस्त व्यसत हो गई है। उन्होंने मनोहर हत्याकांड से शर्मसार हुआ देवभूमि हिमाचल सरकार सवेदनहिन्,ऊना में दो बेटिया लापता, रामपुर में भी 3वर्षीय बेटी लापता, नालागड में गोलिया चल रही है,सब परेशान है।ऐसी स्थिति आज तक इतिहास में किसी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नहीं आई है। उन्होंने बताया कि बेरोजगारों को धोखा दिया है। सर्विस सिलेक्शन बोर्ड बंद किए हैं। देश में मोदी सरकार ही हमारा भला कर सकती है। आज केंद्र के सहारे हिमाचल की सरकार चल रही है।41हजार करोड़ के फोरलेन के प्रोजेक्ट केंद्र के योगदान से चल रहें है।विश्व में मोदी की लोकप्रियता बड़ी है।
वहीं टिककर खमाड़ी के लिए 10करोड़ पूर्व भाजपा सरकार ने दिए, जिसमें 100करोड़ अभी आने वाले है, परंतु कांग्रेस के नेता झूठी वाहवाही बटोरने में लगी है।सुंगरी बहली रोड के लिए 10राशि पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत हुए है। हम विपक्ष में रहते हुए भी रामपुर की आवाज को उठायेंगे।
उन्होंने सरकार से मांग कि है कि निरस्त संस्थानों को तुरंत बहाल करें। उन्होंने बताया कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अभी से जुट जाये।हिमाचल में पुन भाजपा सरकार बनने पर सभी बंद संस्थान को हम फिर से खोलेंगे। इस अवसर पर आनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा विधायक लोकेन्द्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.