रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी ने लायी जन सम्पर्क अभियान में तेजी,इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किये गए अभूतपूर्व विकासात्मक कार्यों व आम जन मानस के उत्थान हेतू संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का खूब प्रचार प्रसार कर रहें है,
जगह-2 गावों पहुँचने पर भाजपा प्रत्याशी का वाद्य यंत्रो फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया जा रहा है,
वीरवार को उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायतें बढ़ाल,बोडा,,सराहन व शाहदार के विभिन्न गावों शालाबाग,दराली,,बढ़ाल,नानन,कमराली,, घराट,क्लै,, सराहन,, रंगोरी,, कुरगु,तलारा,, मँझगांव, ढेउ,बठारा,कोचड़ी में जनसंवाद कर जनता से भाजपा प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद एवं समर्थन का आग्रह किया,
उन्होंने कहा इस बार रामपुर विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता इस विधानसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है,
उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रामपुर के भविष्य को विकास की दृष्टि से सवारने,सकारात्मक परिवर्तन की इस लड़ाई में हर पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से बड़ी जीत अवश्य होगी।
उन्होंने कहा उनका लक्ष्य मात्र रामपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास करना है,जो उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी!!