बुशहर बी. एड. संस्थान नोगली (कलना )में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

बुशहर बी. एड. संस्थान नोगली (कलना )में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें 92 प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं ने योग की विभिन्न क्रियाओं के साथ साथ योग की महत्ता के सन्दर्भ मे अपने विचार साँझा किये। यह जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस मनाने का उद्देश्य वसुदेव कुटुंबकम जिसका अर्थ पूरा विश्व पूरा संसार एक परिवार है। आज सबसे लंबा दिन व सबसे गर्म दिन व ग्रीष्म संक्रांति भी है। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि योग ना केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि हमारे मन और मस्तिष्क में अच्छे विचार भी पैदा करता है।
अपने बधाई संदेश में संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता व सचिव इंजीनियर राजीव शर्मा ने प्राचार्य सहित सभी शिक्षक वर्ग व प्रशिक्षुओं को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। इस मौके पर संस्थान के सभी सहायक आचार्य वर्ग व कर्मचारी वर्ग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.