सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी०एड०/एम०एड० संस्थान नोगली मैं योग दिवस का आयोजन।

21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी०एड०/एम०एड० संस्थान नोगली (बालना) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं, शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग में भाग लिया। श्री आर्यन और सुश्री रिया ने योग की क्रियाओं का अभ्यास करवाया तथा प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को इन क्रियाओं को अपने दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। ताकि उनका स्वास्थ्य सही रहे।
इस आयोजन पर संस्थान के अध्यक्ष महोदय डॉ० मुकेश शर्मा जी ने अपने संदेश में कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा का बहुत पुराना अभ्यास है। योग मानव के मन, शरीर, विचारों व कार्य को नियंत्रित करना सिखाता है। और साथ ही मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है‌ उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्र- छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है। जिसमें योग क्रियाओं का अभ्यास करना उनके स्वास्थ्य व मानसिक विकास के लिए लाभदायक है‌‌। उन्होंने समस्त शिक्षक व गैर- शिक्षक वर्ग तथा छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं व बधाई दी‌।
संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ० नवीन कुमार मोक्टा जी ने नवीन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को वसुधैव कुटुंबकम की भारतीय परंपरा को अपने व्यवहार में अपनाने व सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं से वह कौशलों का सकारात्मक प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा सूक्ष्म योग क्रियाओं का दिनचर्या में अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।योग क्रियाओं का महत्व बताते हुए प्राचार्य जी ने कहा कि योगाभ्यास जागरूकता बढ़ाने और लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करता है। योग अभ्यास शरीर को रोग मुक्त रखता है और मन को शांति देता है।
जारीकर्ता
प्रधानाचार्य
9816068848

Leave a Reply

Your email address will not be published.