रामपुर बुशहर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल ने हासिल की जीत

रामपुर बुशहर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल ने 567 मतों से हासिल की विजय: कर्मचारियो के पोस्टल बैलेट रहे निर्णायक:

रामपुर बुशहर
प्रदेश विधानसभा के रामपुर विधान सभा चुनाव क्षेत्र (सुरक्षित )से कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल ने मात्र 567 मतों से चोथी बार अपनी जीत दर्ज कर भाजपा के युवा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी को हराया। आज हुए मतगणना परिणाम मै कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल को 28397 वह भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी को 27830 मत प्राप्त हुए।11 राउंड की मतगणना में नंद लाल मात्र 143 मतों से आगे चल रहे थे।अंत में कर्मचारियो के पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती के उपरांत नंद लाल ने 567 मतों से अपनी जीत दर्ज करवाई। कर्मचारियोंं के 1482 पोस्टल बैलेट पेपरों की गणना में नंद लाल को 939 वह कौल सिंह नेगी को 515 मत प्राप्त हुए। इसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल की इस जीत में कर्मचारीयों की बहुत ही अहम भूमिका रही है।पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र रामपुर बुशहर में हमेशा से ही कांग्रेस का वर्चस्व कायम रहा है,परंतु यह पहला मौका है जब यहां से कांग्रेस प्रत्याशी बहुत ही कम मार्जिन से जीता है,जबकि हर बार यहां से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का मार्जिन हजारों में होता था। रामपुर बुशहर विधान सभा सीट पर इस बार सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह, उनकी धर्म पत्नी प्रतिभा सिंह व उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी।हालांकि यहां पर भाजपा ने रिवाज़ बदलने को लेकर जमीनी स्तर पर बहुत मेहनत कर रखी थी,परंतु कामयाबी हासिल नहीं कर सके।कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आज रामपुर बुशहर बाजार में विशाल विजय रैली निकाल कर राजदरबार में लोगों को धाम खिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.