लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूचियां निरीक्षण के लिए उपलब्ध


लोकसभा चुनावों के लिए मतदाता सूचियां निरीक्षण के लिए उपलब्ध
शिमला, द सुप्रभात ब्यूरो
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के समस्त 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की लोकसभा चुनावों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों और निर्वाचक रजिस्टीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक अधिकारियों के कार्यालयों में 27 अक्तूबर, 2023 से उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि दावे/ आक्षेप दाखिल करने की अवधि 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित की गई है और मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने के लिए विशेष अभियानों की तिथि 04 व 05 नवम्बर, 2023 तथा 18 व 19 नवम्बर, 2023 निर्धारित की गई है। दावे/ आक्षेपों का निपटारा 26 दिसम्बर, 2023 तक कर दिया जाएगा और फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी, 2024 तक कर दिया जाएगा।
अभिषेक वर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त कोई भी नागरिक जो 01 अप्रैल, 2024, 01 जुलाई, 2024 एवं 01 अक्तूबर, 2024 को 18 वर्ष या इसके अधिक की आयु पूर्ण कर रहे हो, मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करवाने के लिए 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक फाॅर्म 6 पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने जिला के समस्त पात्र नागरिकों से आहवान किया कि वे उपरोक्त तिथियों को मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि कर लें और स्थानीय राजनीतिक दलों एवं गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूचियों का निरीक्षण सुनिश्चित करके पात्र नागरिकों के नाम दर्ज करवाएं तथा अपात्र नागरिकों के नाम हटवाने में भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.