तेंदुए के खौफ में जी रही अप्पर लहसा की जनता, बना रहा पालतू पशुओं को अपना निवाला

तेंदुए के खौफ में जी रही अप्पर लहसा की जनता, बना रहा पालतू पशुओं को अपना निवाला

दा सुप्रभात ब्यूरो रामपुर बुशहर..

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद पालिका के अधीन अप्पर लहसा खोपड़ी वार्ड नंबर 5 में तेंदुए ने बीते महीने से अपनी दस्तक दे रहा है। लोगों का रात के समय में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।गौर हो कि शाम के सात वजते ही तेंदुए का रिहायशी इलाके में आगमन हो जाने से लोगों में डर का माहौल पनपा है। शाम होते ही लोगों को घर के अंदर कैद होना मजबूरी बन गई है। तेंदुए की दहाड़ सुनने से लोग सहम जाते हैं। ज्ञात रहे कि इसी वार्ड में पूर्व में भी तेंदुए ने कई पालतू पशु व कुत्तों को अपना निवाला बनाया था और वर्तमान में भी तेंदुए ने इस क्षेत्र को अपना अड्डा बनाए रखा है। तेंदुए की दहशत से लोग फिर डरे हुए हैं। बताते चलें कि बीते दिन तेंदुए ने वहां पर गाय के बछड़े को अपना शिकार बनाया और कई कुत्तों की जान पर भी हावी हुआ है। दिन प्रतिदिन तेंदुए की दस्तक से लोग परेशान हैं।वहीं स्थानीय निवासी जगदीश चौहान ने बताया कि हर रोज शाम को तेंदुआ दस्तक दे रहा है और घर में छोटे बच्चे हैं और हम उन्हें तेंदुए के डर से अकेला नहीं छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो यह खूंखार तेंदुआ रिहायसी इलाके में पालतू पशुओं व कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है, अगर समय रहते इसे पकड़ नहीं गया तो यह खूंखार तेंदुआ कभी भी किसी को जानी हानि पहुंचा सकता है। उन्होंने बताया कि लोगों को रात के समय घर से बाहर निकलना और देर रात को घर आना मुश्किल हो गया है। उसके उपरांत सुनील श्याम ने बताया कि यहां पर झाड़ियां अधिक होने से तेंदुए को छुपना आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि एक बड़ा तेंदुआ है और एक छोटा है, जोकि यहां पर प्रतिदिन दस्तक दे रहा है। वही झाड़ियां में तेंदुए ने गाय के बछड़े को मार कर फेंक है। उन्होंने बताया कि कई बार हमने तेंदुए को यहां पर देखा है। उन्होंने वहां के नगर परिषद अडे हाथों लेते हुए कहा कि कई बार उन्हें झाड़ियां और रास्ते को लेकर अवगत करवाया गया है, लेकिन वह टस से मस नहीं हुए हैं।उन्होंने कहा कि हमें रास्ते की अति आवश्यकता है।यहां पर 300 के करीब जनसंख्या है, जिन्हें इसी रास्ते का सहारा लेना पड़ता है। रास्ता न होने से बच्चों को स्कूल जाने के लिए भारी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस रास्ते को तुरंत बनवाएं और जनता के सपुर्द करें और झाड़ियां को भी जल्द से जल्द कटवाया जाए। ताकि हमें इस मुसीबत से छुटकारा मिल सके।साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि पार्षद यहां आएं और हमारी समस्याएं सुनें और जल्द ही उनका निवारण करें। बताते चलें कि जैसे ही वन मंडल विभाग रामपुर को इस बारे सूचना मिली तो विभाग तुरंत हरकत में आया और शुक्रवार सुबह उसी स्थान पर तेंदुए की धर पकड़ के लिए पिंजरा रखा गया,ताकि तेंदुए को जल्द ही पकड़ा जा सके।सोचने योग्य बात यह है कि बीते दिनों से यहां पर तेंदुए का आगमन हो चुका था,लेकिन वन विभाग अचेत था। लोग कई दिनों से वन विभाग व यहां के पार्षद को अवगत करवा रहे थे। अगर समय रहते इस पिंजरे को लगाया होता तो तेंदुआ पहले ही पकड़ में आ जा सकता था और लोगों को डर के साए में जीना नहीं पड़ता। इस दौरान वार्ड नंबर 5 अप्पर लहसा जगदीश चौहान, सुनील श्याम, पंकज गुप्ता, बॉबी पाठक, संदेश मेहता व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.