सरकार मंत्रिमंडल विस्तार पर मान ने कसा तंज, विक्रमादित्य ने किया पलटवार:-

कांग्रेस सरकार मंत्रिमंडल विस्तार पर मान ने कसा तंज, विक्रमादित्य ने किया पलटवार:-
रामपुर बुशहर।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन को लगभग 10 दिन बीत चुके हैं मगर मंत्रिमंडल विस्तार पर अभी भी कोई नया अध्याय नहीं जुड़ पाया है। ऐसे में अब विरोधी भी कांग्रेस पर हमलावर हो गए हैं। जहां एक और प्रदेश भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी है तो वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने पहुंची हिमाचल कांग्रेस इतने दिनों में भी मंत्रिमंडल नहीं बना सकी। इसका जवाब देते हुए विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान भगवंत मान को अपना घर संभाले की नसीहत दी और पंजाब में हिंसा की घटनाओं की खबरों पर भी सवाल खड़े किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.