मुलाकात की


रामपुर बुशहर। शिमला जिला के उपमंडल रामपुर बुशहर में बुशहर कबड्डी संघ का प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण एवं युवा खेल मंत्री राजा विक्रमादित्य सिंह से प्रधान सुभाष रांझा वुशहर कबड्डी संघ रामपुर की अध्यक्षता में विश्रामगृह सुन्नी में मिला। उन्होंने कहा कि वुशहर कबड्डी संघ ने गत वर्षो पूर्व सीनियर स्टेट पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन बारे मंत्री को अवगत करवाया गया। संघ ने खेल मंत्री से आने वाले समय में खेलो इंडिया द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल प्रतियोगिता करवाने हेतु उन्हें अवगत करवाया। मंत्री ने संघ को आश्वासन दिया कि जल्दी ही खेलो इंडिया के अधिकारियों से दिल्ली में बात की जाएगी।उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया की इस प्रकार की प्रतियोगिता वुशहर कबड्डी संघ रामपुर बुशहर करवाता है तो यह पूरे प्रदेश के लिए हर्ष का विषय होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों का रुझान खेलों के प्रति बड़ेगा और वह नशे की लत से भी दूर रहेंगे।उन्होंने इस प्रतियोगिता को करवाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। ज्ञात रहे कि हाल ही में वह खेलो इंडिया के इवेंट जो भोपाल में हुए उसमें भी शिरकत कर चुके हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। मंत्री ने बताया कि इस प्रतियोगिता बारे जल्द ही बुशहर कबड्डी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा।गौरतलब हो कि बुशहर कबड्डी संघ का प्रतिनिधि मंडल स्थानीय विधायक नंदलाल से भी मिला।इस प्रतिनिधिमंडल में दलीप भलूनी, चंद बदरैल, धीरेंद्र चौहान, अनिरुद्ध बिष्ट, नवीन भलूनी, संजय नेगी, मुकेश शर्मा व कुलवंत रांझा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.