मौसम साफ, कल से बारिश-बर्फबारी के आसार, विभाग का पूर्वानुमान, दो दिन छाए रहेंगे बादल

मौसम साफ, कल से बारिश-बर्फबारी के आसार, विभाग का पूर्वानुमान, दो दिन छाए रहेंगे बादल

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है। प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहुल-स्पीति में मौसम बदलने की आशंका है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूप खिली रहेगी। 14 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
ऊना में अधिकतम पारा 25.2, कांगड़ा-सुंदरनगर में 23.0, चंबा में 23.3, सोलन में 22.7, भुंतर में 21.5, नाहन 21.1, धर्मशाला में 21.0, मंडी में 18.8, शिमला में 15.7, डलहौजी में 13.2, मनाली में 12.9, कल्पा में 12.1 और केलांग में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। शनिवार रात को समदो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6, कल्पा में माइनस 1.8, मनाली में 0.2, भुंतर में 0.5, सुंदरनगर में 1.1, मंडी में 2.0, सोलन में 2.4, नारकंडा में 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *