मार्ग पर गिरेे पत्थर

रामपुर बुशहर। रामपुर के झाकड़ी थाना के तहत किन्नू पंचायत के रूनपु गांव में मार्ग पर पत्थर गिरने से एक महिला की मौत और बच्चे सहित चार घायल हुए। घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। अन्य को सराहन से प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी लाया गया।
इस बात की जानकारी झाखड़ी थाना प्रभारी ईश्वर नेगी ने बताया कि आज (शुक्रवार) सुबह रुनपू गांव के लोग किन्नू के लिए पैदल चल रहे थे इस दौरान ऊपर से पत्थर गिरे जिस जिसकी चपेट में पैदल चल लोग आ गए। इस घटना में 33 वर्षीय अमिता देवी पत्नी महेंद्र सिंह गांव रुनपु डाकघर किन्नू तहसील रामपुर की मौत हो गई।
घायलों में सतनी देवी उम्र 72 वर्ष पत्नी रूप सिंह गांव रुनपु डाकघर किन्नू तहसील रामपुर जिला शिमला, अंशिका उम्र 22 वर्ष पत्नी देवराज गांव रिंकू गांव रुनपु डाकघर किन्नू तहसील रामपुर जिला शिमला व उनका 3 वर्षीय बेटा व काल दासी पत्नी सुनील कुमार गांव रुनपु डाकघर किन्नू तहसील रामपुर जिला शिमला बताई जा रही है। वही फौरी राहत के भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.