खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा (15/20) में 14 वर्षीय (छात्रा) खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में श्री पलस राम ठाकुर, केन्द्र मुख्य शिक्षक रा० केन्द्र प्रा० विद्यालय खरगा ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद सांख्यान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एस०एम०सी० अध्यक्ष सुभाष ठाकुर भी उपस्थित रहे।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय के हिन्दी-प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि विद्यालय में आयोजित निरमंड खंड की 14 वर्षीय (छात्रावर्ग) खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालयों की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य महोदय ने मुख्यातिथि का हिमाचली टोपी व मफलर पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि महोदय ने समस्त छात्राओं को ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से खेलों के प्रति कडे़ परिश्रम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। इस मौके पर स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन सचिव श्री रमेश चंद सांख्यान ने
अंत में मुख्यातिथि, अध्यक्ष एस० एम०सी०, स्थानीय ग्राम पंचायत , महिला मंडलों और युवक मंडल का प्रतियोगिता के सफल समापन हेतु आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक अजीत डोगरा ने मंच संचालन किया।
मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ओवरआॅल का खिताब रा०व०मा०विद्यालय अरसू ने हासिल किया। खो-खो में रा०व०मा०वि०खरगा ने प्रथम और रा०व०मा०वि० कशोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वालीबॉल में रा०व०मा०वि० अरसू ने प्रथम एवं रा०व०मा०वि० बागीपुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में रा०व०मा०वि० कशोली ने प्रथम एवं रा०व०मा०वि० अरसू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल और युगल में रा०व०मा०वि० समेज ने प्रथम और रा० उच्च वि० कोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगा में रा०व०मा०वि० त्वार ने प्रथम और रा०व०मा०वि० समेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान छात्राओं को प्रतियोगिता हेतु एम०डी० वीनस पब्लिक स्कूल नित्थर, एम०डी० भुवनेश्वरी पब्लिक स्कूल अरसू और एच०सी०एस०डब्लयू०के० मार्ट चाटी ने पुरस्कार भेंट किए।
इस अवसर पर खंड खेल प्रभारी (प्रारंभिक शिक्षा) श्री मनिराम, श्री दयानंद ठाकुर,राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित खंड खेल प्रभारी (उच्चतर शिक्षा), महिला मंडल, युवक मंडल, स्थानीय विद्यालय और रा० केन्द्र प्रा० विद्यालय खरगा के समस्त अभिभावक गण, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.