हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से माता ने लगाई बेटी को इंसाफ दिलाने की गुहार

आरजू को इंसाफ के लिए ज्यूरी में निकाली रैली

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से माता ने लगाई बेटी को इंसाफ दिलाने की गुहार
द सुप्रभात ब्यूरो
रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर : रामपुर उप मंडल के अंतर्गत ज्यूरी में स्थानीय जनता द्वारा आरजू को इंसाफ दिलाने के लिए रैली निकाली गई बता दें कि अभी तक आरजू कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।।  आरजू की माता का रो-रो कर बुरा हाल है। आरजू को इंसाफ दिलाने के लिए आरजू की माता सरिता दर-बदर भटक रही है। बता दे की आरजू के पिता भी काफी समय पहले गुजर चुके हैं, और आरजू के भाई को गुजरे हुए अभी केवल तीन वर्ष हुए हैं।  अकेली महिला भला करे तो क्या करे,आरजू की माता सरिता को अब केवल हिमाचल सरकार पर भरोसा है। की हिमाचल सरकार जल्द ही आरजू को इंसाफ दिलाएगी।आज आरज़ू की माता सरिता ने अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ज्ञापन सौंपा और मदद कि गुहार लगाई है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जल्द ही आरजू को इंसाफ दिलाया जाएगा। पंचायत की प्रधान तांबा देवी व पंचायत के अन्य सदस्य और स्थानीय जनता के साथ स्कूल के बच्चों ने रैली मे बढ़ चढ़कर भाग लिया और आरजू को इंसाफ दो के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.