देवता साहब )का नया गीत रिलीज 2608 2026

आप सभी को सुदर्शन रांटा, प्रवक्ता-इतिहास का प्यार भरा नमस्कार 🙏 🙏
आप सभी को यह जानकर अति प्रसन्नता होगी कि आज दिनांक:- 26 अगस्त, 2026 को 7:00 बजे सांय आराध्य देवता साहिब झाकणु नाग जी (15/20) का नया गीत रिलीज हो रहा है । अधिष्ठाता देवता झाकणु जी का यह गीत पिछले लगभग दो वर्षों से बिल्कुल तैयार हो गया था, लेकिन इस गीत को रिलीज करने का संयोग नहीं बन पाया। परन्तु आज इसे रिलीज़ किया जा रहा है। इस गीत का निर्माता एवं लेखक मैं स्वयं हूँ।
मैं अपने आराध्य देवता साहिब झाकणु नाग जी के विषय में थोड़ा प्रकाश डालना चाहता हूँ। हमारे आराध्य देवता जिला कुल्लू की निरमंड तहसील के अंतर्गत धारा- सरगा (15/20) की अंतिम सीमा पर व आबाद अद्भुत प्राकृतिक छटा की गोद में स्थित है । आराध्य देवता साहिब झाकणु नाग जी का निवास स्थान धारा-सरगा पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत खूबसूरत है । यहां पर पहुंच कर श्रद्वालु व पर्यटक सुकून की सांस लेते हैं। यहां ग्रीन पार्क कुसुंभा में बहुत बड़ा मैदान स्थित है, जहां पर देवता साहिब झाकणु का मंदिर भवन, वनविभाग का विश्राम गृह एवं बंगला भी मौज़ूद है।
पर्यटन की दृष्टि से इस क्षेत्र की तुलना मिनी स्विट्जरलैंड से की जाती है, इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं । देवता साहिब झाकणु नाग के निवास स्थल धारा- सरगा-मोहाली (15/20) का जलप्रपात भी इसकी शोभा को रमणीय बनाकर चार चांद लगा देता है । इसके साथ ही एक प्रसिद्ध डुडकू कांडा भी माैजूद है, जिस पर कई वर्षों से कई कलाकारों ने अपने गीत रिलीज किए हैं ।
जहां तक देवता साहिब झाकणु जी की उत्पत्ति की बात है तो इनका जन्म स्थल सरपारा (15/20) बताया जाता है । यह गांव सरपारा, रामपुर तहसील जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आता है। यहां पर देवता साहिब जल नाग जी और नागिन माता लम्बदूदी से 9 नागों की उत्पत्ति हुई थी, जिनमें से देवता साहिब झाकणु नाग भी एक हैं। नौ नागों में श्वेत जटाधारी झाकणु नाग जी का पांचवा स्थान है । आराध्य देवता साहिब झाकणु जी के कुछ बड़े व कुछ छोटे भाई हैं, लेकिन ये उनमें अपनी अलग विशेषता रखते हैं । इन श्वेत जटाधारी देवता की शक्ति, उग्र प्रदर्शन और कार्य करने की शैली भी अन्य भाइयो से भिन्न है । धारा सरगा क्षेत्र में देवता साहिब झाकणु नाग जी को FOREIGN के नाम से भी संज्ञाजित किया जाता है ।
आराध्य देवता का बोलबाला व प्रभाव रामपुर फाग मेला और सराहन दशहरे में देखते ही बनता है । इनका प्रभाव कुल्लू , शिमला , किन्नौर, मंडी व हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलता है।
मैं समस्त जनमानस से सादर अनुरोध करता हूं कि आप देवता साहिब झाकणु नाग जी के आज रिलीज होने वाले गीत को ज्यादा से ज्यादा पसंद करें, शेयर व फॉलो करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें । देवता साहिब झाकणु नाग जी की कृपा आप सभी पर आपके परिवार पर हमेशा बनी रहेगी । आप इस गीत को ज्यादा से ज्यादा प्यार और आशीर्वाद दें ।
इस गाने के लेखक एवं निर्माता:- सुदर्शन रांटा, प्रवक्ता-इतिहास, पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर जिला शिमला हिमाचल प्रदेश हैं। गायक के० आर० अफसाना और संगीत निर्देशक बी०के० धीमान तथा वीडियो फोटोग्राफी राज कुल्लवी एवं संजू कुल्लवी हैं। शहनाई वादक यशवंत जेल्टा हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *