गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में कला, विज्ञान, वाणिज्य, पीजीडीसीए में स्नातकोत्तर की खाली सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया फिर से 27 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक शुरू की गई हैं। जिसमें अंग्रेजी में 16, अर्थशास्त्र में 34, हिंदी में 4,समाजशास्त्र में 3, गणित में 4, इतिहास में 12 एवं रसायन विज्ञान में 11, वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.com) में 16 और पीजीडीसीए( PGDCA) में 30 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय वेबसाइट से ऑनलाइन अपना फॉर्म भर सकते हैं। मेरिट लिस्ट 31 अगस्त 2026 को महाविद्यालय के वेबसाइट पर प्रेषित की जाएगी। 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 से चयनित विद्यार्थियों की व्यक्तिगत ( in person)काउंसलिंग होगी। जिसमें विद्यार्थियों का स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।
प

