रामपुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने सजाई सैनिकों की कलाई 2808 2026

रामपुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने सजाई सैनिकों की कलाई
रामपुर बुशहर, 27 अगस्त 2026: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रामपुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नोगली की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने सैनिकों के कैंपस में जाकर रक्षाबंधन का त्योहार भावपूर्ण ढंग से मनाया। छात्राओं ने सैनिकों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की तथा उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति गीतों, कविताओं और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सैनिकों के प्रति सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति और उत्साह से भर गया।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और उनके साथ रक्षाबंधन मनाना विद्यार्थियों के लिए गर्व का विषय है। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सम्मान, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था।
सैनिकों ने भी छात्राओं के इस आत्मीय प्रयास की सराहना की और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन सैनिकों एवं सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
प्रधानाचार्य
रामपुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नोगली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *