अशवनी शर्मा को फिर मिली प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पद की जिम्मेदारी-

अशवनी शर्मा को फिर मिली प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पद की जिम्मेदारी-

जिला शिमला की विधानसभा रामपुर बुशहर से संबंध रखने वाले युवा कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस में बहाल कर पुनः प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली, विनीत कंबोज सह प्रभारी योगेश हांडा ने की है। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए शिमला नगर निगम चुनावों में अशवनी शर्मा टूटीकंडी वार्ड में प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। इन चुनावों में उनके कार्य की सराहना अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने भी समीक्षा बैठक में की। अशवनी शर्मा को संगठन के प्रति समर्पण और उनके युवा कांग्रेस की मजबूती के लिए पिछले कामों को देखते हुए बहाल कर एक बार फिर प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति मिली है। अशवनी शर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा मिली जिम्मेवारी को वे पूरी निष्ठा से निभायेंगे।
उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु, हिमाचल सरकार में लोनिवि व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक रामपुर नंद लाल, हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली, विनीत कंबोज, सह प्रभारी योगेश हांडा तथा सभी कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.