निशांत शर्मा
दा सुप्रभात
रामपुर बुशहर। सोमवार को रामपुर बुशहर के सर्किट हाउस खोपड़ी में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस बैठक में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संगठन के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है और आने वाले समय में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के समस्त सदस्य विधानसभा क्षेत्र के अपने-अपने वूथों पर जाकर प्रदेश सरकार की नाकामियों व केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
इस बैठक में विशेष रुप से मंडल प्रभारी जीवन चौहान मंडल अध्यक्ष कुलबीर खुर्द भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कौल नेगी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश चौहान,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के महासचिव अमोलक राम व अन्य बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सदसयों सहित प्रताप शर्मा, काशी नाथ, राजेंद्र ठाकुर, सुरजन ठाकुर, केवल राम मेहता, केवल राम, बुद्धि सिंह, विजय राठौर, केशव नेगी, गोपाल शर्मा व बहुमूल्य बुद्धि जीवी लोग शामिल रहे।