खीर आवंटन का आयोजन*

प्रेस नोट

एचआरटीसी रामपुर के कर्मचारियों ने रामपुर बस स्टैंड पर किया सावन महीने के उपलक्ष पर खीर आवंटन का आयोजन

आज दिनांक25 जुलाई 2022 को हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर के बस स्टैंड पर परिवहन के कर्मचारियों के द्वारा सावन महीने के उपलक्ष पर खीर आवंटन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में यहां के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रेम चंद कश्यप जी, अड्डा इंचार्ज स्वरूप चंद जी, वर्क मैनेजर अतुल गुप्ता जी, तथा सभी अधिकारियों तथा परिवहन कर्मचारियों के द्वारा पूरे तन मन धन से सहयोग किया। इस मौके पर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने कहा कि परिवहन का कर्मचारी प्रदेश की जनता के लिए दिन रात 12-15-15 घंटे ड्यूटी करता है और जब ऐसे कोई सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं तो उसमें भी बढ़-चढ़कर भाग लेता है तथा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है। सावन महीने के उपलक्ष पर पूरे देश भर में बड़े-बड़े लंगर और भंडारों का आयोजन लोग करते हैं। और उसी दिशा में आज हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर के कर्मचारियों के द्वारा भी एक छोटा सा प्रयास किया गया।तथा उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के सभी क्षेत्रों के कर्मचारियों से अपील की है कि इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी अपने अपने क्षेत्र में करें जिससे आम जनमानस में परिवहन के कर्मचारियों का एक अच्छा संदेश जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.