रामपुर क्षेत्र में तीन दिवसीय एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप 2608 2026

रामपुर क्षेत्र में तीन दिवसीय एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप
Human People NGO द्वारा रामपुर क्षेत्र में तीन दिवसीय एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। इस अभियान में *जी. बी. पंत मेमोरियल गवर्नमेंट कॉलेज, रामपुर बुशहर के *NSS स्वयंसेवकों* ने सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान किया।

अभियान के दौरान जाखड़ी, जगातखाना, ब्रॉ, चाटी, रामपुर, खनैरी और चूहाबाग सहित विभिन्न क्षेत्रों को कवर किया गया। तीन दिनों के दौरान कुल 152 कुत्तों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई । NSS स्वयंसेवकों ने Human People NGO की टीम के साथ मिलकर वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग किया तथा अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य कुत्तों में रेबीज की रोकथाम, पशु स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा आमजन को रेबीज से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। इस पहल के माध्यम से मानव एवं पशु सुरक्षा के साथ-साथ पशु कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

कैंप के अंतिम दिन MC के अध्यक्ष श्री करन शर्मा जी ने NSS स्वयंसेवकों और Human people NGO के सदस को उनके सराहनीय सहयोग और सेवा-भावना के लिए सम्मानित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए सामाजिक एवं जनहितकारी अभियानों में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Human People NGO और NSS स्वयंसेवकों की यह संयुक्त पहल पशु कल्याण, जनस्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *