मोहनलाल भाटिया कांग्रेस मंडल रामपुर के महासचिव बने
मोहनलाल भाटिया को कांग्रेस मंडल रामपुर बुशहर के महासचिव की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई दी है। भाटिया लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और मेहनत को देखते हुए उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

