अग्नि शमन सप्ताह का आगाज


स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा अग्नि शमन सप्ताह का आगाज
रामपुर बुशहर 14 अप्रैल -हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा राज्य अग्नि शमन विभाग के सहयोग से आज से अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया!आज पहले दिन रामपुर बुशहर मे अग्नि शमन विभाग के साथ राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा दिवस सप्ताह के शुभारम्भ मे भाग लिया गया!इसमे बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को शामिल कर अग्नि शमन विभाग के अधिकारियो द्वारा बोर्ड के कर्मचारियों को तकनीकी रूप से बिजली से लगी आग व अन्य प्रकार की आग से बचने के तरीको पर बताया गया!शुभारम्भ मोके पर विशेष रूप से उपस्थित बिजली बोर्ड के सलाहकार अनुराग पाराशर ने कहा कि बिजली से लगी आग पर थोड़ी सावधानी से काबू पाया जा सकता है! उन्होंने कर्मचारियों से इस सन्दर्भ में सही जानकारी होने और दुर्घटना होने की दिशा मे सही प्रक्षिक्षण का उपयोग करने की सलाह दी!उन्होंने साधारण अवस्था मे भी कर्मचारियों से हेलमेट पहन कर कार्य करने का आह्ववाहन किया । उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के दौरान प्रदेश भर मे तकनीकी कर्मचारियों को बिजली और अन्य तरीको से लगने वाली आग के बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और जागरूकता से ही ऐसी घटनाओं से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह क़ी शूरूआत राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा दिवस 14 अप्रैल से होती है यह दिन 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए एक भीषण विस्फोट और आग की घटना के दौरान शहीद हुए 66 बहादुर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने और याद करने के लिए मनाया जाता है.। उन्होंने इस अवसर पर अग्नि शमन कर्मचारियों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। 14 अप्रैल के दिन के बाद का सप्ताह 14 से 21 अप्रैल अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह” के रूप में मनाया जाता है। । उन्होंने कहा कि घरों मे भी उचित विद्युत लोड का निर्धारण अधिक न करना, पीक लोड समय मे अधिक विद्युत का उपयोग करना, बी आई एस स्टैण्डर्ड तारों का वायरिंग मे उपयोग ना करना जैसे ऐसे कई कारण है जिससे बिजली से आग या शार्ट सर्किट होने का खतरा रहता है। उन्होंने वायरिंग की भी समय समय पर जाँच का सुझाव दिया। इस अवसर पर रामपुर बुशहर के सब अग्नि शमन अधिकारी कृष्ण दास ने बताया की विभाग के कर्मचारी इस दौरान बिजली बोर्ड के कर्मचारियों सहित आम जनता को भी अग्नि शमन के बारे जागरूक करेंगें । फोटो शीर्षक राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा दिवस रामपुर बुशहर के आयोज़न मे बिजली बोर्ड और अग्नि शमन विभाग के अधिकारी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *